एटा: जसरथपुर गांव में आरोपियों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट, पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित पहुंचा SSP कार्यालय
Etah, Etah | Feb 22, 2024 कोतवाली नगर क्षेत्र के SSP कार्यालय पर आज एक पीड़ित अपने परिजनों की मदद से पहुंचा जहां उसने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि गांव के ही नामजद आरोपियों ने 12 फरवरी 2024 को उसके साथ जमकर मारपीट की। इसकी शिकायत उसने स्थानीय पुलिस से की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित रामरतन पुत्र शिवराखन निवासी जसरथपुर ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।