एटा: थाना जैथरा क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात युवती के शव मिलने के मामले में आज किया गया पोस्टमार्टम,बिसरा किया गया सुरक्षित
Etah, Etah | Feb 22, 2024 थाना जैथरा क्षेत्र के अंतर्गत समोगर गांव मार्ग के पास से स्थानीय लोगों की सूचना पर दिनांक 18 फरवरी को लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ था। इस मामले पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जैथरा पुलिस ने शब् को पोस्टमार्टम गृह भेजा था। अज्ञात शब् के मामले में 72 घंटे के बाद आज पोस्टमार्टम किया गया। कारण स्पष्ट न होने के चलते विसरा सुरक्षित किया गया