एटा: PS नगर में 2 बाइकों की भिड़ंत में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे 4 छात्र हुए गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Etah, Etah | Feb 22, 2024 कोतवाली नगर क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज में 108 एंबुलेंस ने 4 घायल छात्रों को भर्ती कराया. जानकारी करने पर बताया गया कि छात्र अपनी बाइकों से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे थे. तभी धुमरी पेट्रोल पंप के समीप दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई. जिसमें छात्र उदित पुत्र सुनील, मोहित पुत्र नीतू निवासी बघौली, राजकुमार पुत्र राजबहादुर, गगन प्रताप पुत्र अजय निवासी बिछिंद घायल हुए हैं।