बाड़मेर: शिरोमणि संत रविदास जी की 647वीं जयंती का महोत्सव बाड़मेर शहर के सार्वजनिक श्मशान घाट परिसर में मनाया गया
Barmer, Barmer | Feb 24, 2024 शनिवार को शिरोमणि संत रविदास जी की 647वीं जयंती के अवसर पर बाड़मेर शहर के सार्वजनिक श्मशान घाट परिसर में जयंती महोत्सव मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, बाड़मेर नगर परिषद के सभापति दिलीप माली सहित कई अतिथि उपस्थित रहे।