बाड़मेर: डॉ. संजीव मित्तल ने संभाला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर का पदभार
Barmer, Barmer | Feb 24, 2024 शनिवार को डॉ. संजीव मित्तल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर के पद पर अपना कार्यभार संभाला है। बता दें की गुरुवार को चिकित्सा विभाग जयपुर ने आदेश जारी करते हुए डॉ. चंद्रशेखर गजराज को बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में तबादला कर उनकी जगह डॉ.संजीव मित्तल को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर के पद पर लगाने के आदेश जारी किए थे।