बाड़मेर: जिला स्तरीय मोबाईल पशु चिकित्सा सेवा वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम शनिवार को जिला कलेक्ट्रेट बाड़मेर में होगा आयोजित
Barmer, Barmer | Feb 24, 2024 बाड़मेर।केंद्र सरकार की केन्द्रीय प्रवर्तित योजना के तहत 1962 मोबाईल पशुचिकित्सा सेवा वाहनों का राज्य स्तर पर लोकार्पण व फ्लैग ऑफ शनिवार 24 फरवरी को 11 बजे जयपुर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया जाएगा। उक्त राज्य स्तरीय कार्यकम के समानान्तर जिला स्तर पर बाड़मेर जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मोबाईल पशुचिकित्सा सेवा वाहनों का फ्लैग ऑफ किया जाएगा।