बाड़मेर: भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यालय बाड़मेर में लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक व सहसंयोजक की कार्यशाला हुई आयोजित
Barmer, Barmer | Feb 23, 2024 भारतीय जनता पार्टी ज़िला कार्यालय बाड़मेर में शुक्रवार को लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक व सहसंयोजक की कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टी की तय रणनीतियों व विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बाड़मेर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रूप सिंह खारा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यशाला में उपस्थित रहे।