बाड़मेर: बाड़मेर जिले के प्रशासनिक अमले में बड़ा बदलाव,कार्मिक विभाग ने आदेश जारी कर कई RAS अधिकारियों का किया तबादला
Barmer, Barmer | Feb 24, 2024 बाड़मेर।कार्मिक विभाग जयपुर ने गुरुवार देर रात आदेश जारी करते हुए जिले के प्रशासनिक अमले में बड़ा बदलाव किया है, कई RAS अधिकारियों के तबादले किए है।इस आदेश में बालोतरा के एडीएम को ड़ॉ सत्यप्रकाश कस्वां को बाड़मेर ADM के पद पर लगाया गया है और बाड़मेर से करीब दिन 48 पहले ट्रांसफर होकर गए RAS समंदर सिंह भाटी को एक बार फिर बाड़मेर SDM लगाया गया है।