बाड़मेर: जिला स्तरीय मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम शनिवार को हुआ आयोजित
Barmer, Barmer | Feb 24, 2024 जिला स्तरीय मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे जिला कलेक्टर परिसर बाड़मेर में किया गया। मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा वाहनों का फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में जिला कलेक्टर निशांत जैन भाजपा के जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल,बाड़मेर भाजपा के युवा नेता दीपक कड़वासरा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और बाड़मेर जिले के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।