रीठौली: श्री अजिर बिहारी ट्रस्ट ने लगाया रक्तदान शिविर, ग्रामीणों ने किया 33 यूनिट रक्तदान
हिंडौन) गांव रीठौली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को श्री अजिर बिहारी ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।ट्रस्ट के फाउंडर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में कुल 33 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्त संग्रहण का कार्य हिंडौन के ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। शिविर में रूपेन्द्र, रामेश्वर, प्रेमचंद, महेश, इरफान, हकीम, रवि और प्रवेन्द्र सहित कई रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जीवनदान का संदेश दिया। इस दौरान राकेश ने सर्वाधिक 16वीं बार रक्तदान कर मिसाल पेश की।गौरतलब है कि श्री अजिर बिहारी ट्रस्ट द्वारा यह चौथा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था। इस पुनीत कार्य के लिए ग्रामीणों ने रक्तदाताओं और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।