समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 761,
दिनांक 12 जून 2026,
===================
श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में वरीय पदाधिकारी द्वारा लगातार जनकल्याणकारी एवं विकास कार्यों के क्रियान्वयन तथा प्रशासनिक व्यवस्थाको सुदृढ़ एवं कार्यालय को संवेदनशील बनाने की दृष्टिगत लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी द्वारा डीआरडीए भवन में संचालित मनरेगा कार्यालय,आईसीडीएस कार्यालय एवं उप विकास आयुक्त कार्यालय तथा विभिन्न कार्यालय का निरीक्षण किया गया। साथ ही समाहरणालय परिसर स्थित तलाब निर्माण के सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया गया।
डीआरडीए कार्यालय निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालय की सभी व्यवस्था सुदृढ़ एवं दस्तावेजों को सुव्यवस्थित ढंग से रक्षित करें तथा कार्यालय की साफ सफाई नियमित रूप से कराना सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Purnia, Bihar | Jun 12, 2026