समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 771,
दिनांक 14/06/2026,
===================
माननीय मुख्यमंत्री बिहार सरकार श्री सम्राट चौधरी जी के द्वारा रविवार को विद्युत भवन मुख्यालय पटना से वर्चुअल माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों में विद्युत विभाग से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास/ उद्घाटन/ लोकार्पण तथा कार्यारंभ किया गया।
जिसमें पूर्णिया जिला में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत ULA स्कीम स्कीम का शिलान्यास कार्यक्रम किया गया। जिसके तहत जिला में सभी कुटी ज्योति उपभोक्ता के परिसर में 1 किलो वाट का सोलर सिस्टम सरकार द्वारा मुफ़्त स्थापित किया जाएगा।
इस स्कीम के प्रथम चरण में पूर्णिया जिला को 8000 बीपीएल परिवार के उपभोक्ताओं के परिसर में सोलर लगाने का लक्ष्य दिया गया है। जिसे पूर्ण करने का लक्ष 20 नवंबर 2026 तक माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा निर्धारित किया गया।
इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री E -Bus सेवा योजना के अंतर्गत पूर्णिया जिला के थाना चौक पर एक पावर सबस्टेशन का भी उद्घाटन किया गया।
इस पावर सर्विस स्टेशन से EV बसों के चार्जिंग का काम किया जाएगा। इसके साथ-साथ ट्रांसमिशन के दो परियोजनाओं का भी रविवार को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्घाटन किया गया है।एक परियोजना है 132/33 के०भी० ग्रीड उप केंद्र पूर्णता में 50 MVA के ट्रांसफार्मर को क्षमता विस्तार कर 80 MVA कर दिया गया है। जिससे पूर्णतः ग्रीड उप केंद्र का क्षमता जो पूर्व में 150 MVA था अब क्षमता विस्तार होने के बाद वर्तमान में 180 MVA हो गया है।
इससे अब पूर्णिया जिले में गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी।इसके साथ-साथ पूर्णिया धमदाहा 24 किलोमीटर 132 केवी लाइन को रिकॉर्डिंग कर उच्च क्षमता का HTLSS तार लगाया गया।इस कार्य से पूर्णिया के साथ साथ धमदाहा और बनमनखी ग्रीड से जुड़े उपभोक्ताओं को गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी।
इस कार्यक्रम में NIC के माध्यम से पूर्णिया जिला NIC से माननीया मंत्री, भवन निर्माण विभाग बिहार सरकार श्रीमती लेशी सिंह, माननीय सदस्य बिहार विधानसभा क्षेत्र पूर्णिया सदर श्री विजय खेमका, माननीय सदस्य बिहार विधानसभा क्षेत्र बनमनखी श्री कृष्ण कुमार ऋषि, माननीय सदस्य बिहार विधानसभा क्षेत्र रूपौली श्री कलाधर मंडल तथा जिलाधिकारी महोदय पूर्णिया के साथ साथ पूर्णिया जिला के विभिन्न गांवों से आगे हुए लाभुक भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Purnia, Bihar | Jun 14, 2026