बरहेट: डुमरिया गांव के पास गुमानी नदी से पुलिस ने अज्ञात युवक का शव बरामद किया
दरियापुर डुमरिया बहियार स्थित गुमानी नदी से सोमवार शाम को बरहेट थाना पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया । जानकारी के अनुसार युवक गंजी और हाफ पैंट पहना था तथा उसके हाथ में चप्पल और गुलेल था । आशंका जताई जा रही है की नदी पार करने के दौरान डूबने से उसकी मौत हुई । पुलिस शव की पहचान करने और मामले की जांच में जुटी है।