लंभुआ: कोतवाली देहात पुलिस ने जानलेवा हमले के वांछित अभियुक्तों को हनुमानगंज से गिरफ्तार किया, भेजा न्यायालय
कोतवाली देहात पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहें दो अभियुक्तों को पकड़ने में सफलता पाई है।कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह,उप निरीक्षक हवलदार सिंह यादव,कांस्टेबल कपिल कुमार ने हनुमानगंज निवासी मो.नफीस पुत्र अब्दुल रकीब व मो.रईस पुत्र अब्दुल रकीब को उनके घर के बाहर से हिरासत में लिया है।पुलिस ने दोनों को कोर्ट भेजा है।