लंभुआ: लंभुआ थाना व तहसील में मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, CO ने दिलाई एकता व अखंडता की शपथ
लंभुआ थाना सीओ ऑफिस व तहसील में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को बड़े धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया।जिसे सलामी देकर महात्मा गांधी के चित्र पर फूलों की मालाएं अर्पित की गईं।वहीं CO अब्दुस सलाम खान ने थाने में उपस्थित सभी पुलिस कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई।