लंभुआ: लंभुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय के मामले में MP/MLA कोर्ट ने किया गवाह तलब
लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय समेत 12आरोपियों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में MP/MLA कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने 2दरोगाओं को समन जारी कर गवाही में तलब किया है।बचावपक्ष के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय ने बताया कि गवाह नहीं आने से आज कोर्ट की सुनवाई टल गई है।कोर्ट ने 9अक्टूबर को दरोगा आनंद गौतम व अनिल मिश्र को समन जारी कर तलब किया है।