अथमलगोला: अथमलगोला में करजान-ताजपुर सेतु के एप्रोच रोड से अतिक्रमण हटाया गया, ग्रामीणों ने किया विरोध
अथमलगोला प्रखंड के जमालपुर गांव के पास निर्माणाधीन करजान-ताजपुर सेतु के एप्रोच रास्ते से शनिवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने विरोध जताया और निर्माण कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी द्वारा उनकी जमीन का पूरा मुआवजा नहीं दिया गया है, इसके बावजूद जबरन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने