जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने एक माह बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। “ऑपरेशन हंट” के तहत की गई कार्रवाई में पुलिस ने पिस्टल, मैगजीन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। जांच के दौरान 7 राज्यों में दबिश दी गई और 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले गए। पुलिस के अनुसार उधारी विवाद, व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा और आपसी द्वेष हत्या की वजह बने। मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
#JanjgirChampa #KarhiGolikand #CGPolice #CrimeNews #ViralNews Chhattisgarh PoliceAction InstagramNews FacebookViral
Sakti, Sakti | Nov 7, 2026