बलौदाबाजार। भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने समाधान सेल में मिली सूचना पर ग्राम सिंगारपुर में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेच रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरज देवांगन (32) को उसके किराना दुकान से रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9.300 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
BalodaBazar #Bhatapara #CGPolice #शराब_कोचिया #Chhattisgarh #ViralNews CrimeNews छत्तीसगढ़ FacebookPost InstagramNews
Sakti, Sakti | Nov 7, 2026