राहुल गांधी के जन्मदिन पर यमुनानगर में सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश,जिला शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह व कार्यकर्ताओं ने यमुनानगर सिविल अस्पताल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इसके अलावा जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी मनाई और राहुल गांधी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।