इंदौर में नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर घर में घुसने का मामला, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में खुद को नकली क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर घर में घुसने और मारपीट करने का मामला सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक, 28 सितंबर को हुसैनी मस्जिद, आजाद नगर निवासी इमरान खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि भैया पठान, शाहरुख उर्फ पेट्रोल और उनके दो अन्य साथी ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो से उसके घर पहुंचे।
आरोप है कि आरोपियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और देर रात जबरन घर में प्रवेश किया। इसके बाद फरियादी को बाहर लेकर गए, गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे करीब 4 हजार रुपये ले लिए। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।
शिकायत के बाद आजाद नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए गए।
पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौ�
Indore, Indore | Oct 7, 2026