गोरखपुर: गोरखपुर में बच्चा पैदा करने के लिए किशोरी से रेप के मामले में फरार दंपति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर में बच्चा पाने की चाह में एक दंपति द्वारा 15 वर्षीय किशोरी के कथित शोषण का मामला सामने आया है। शाहपुर पुलिस ने करीब एक साल से फरार चल रहे पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बृजपाल सिंह और उसकी पत्नी सोनिया के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मथुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं