बरेली: 12 साल बाद मिला इंसाफ! प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक की हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को उम्रकैद
बरेली के फरीदपुर में 2014 के चर्चित अपहरण और हत्या मामले में 12 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया। प्रेम प्रसंग की रंजिश में युवक पप्पू का अपहरण कर हत्या करने वाले सगे भाइयों अमर सिंह और वीर सिंह को एडीजे-7 कोर्ट ने आजीवन कारावास सुनाया। दोनों पर जुर्माना भी लगाया गया। यह सजा ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के बाद हुई।