नीम चक बथानी: सिंघौल पंचायत के कारू बिगहा में सहयोग शिविर का किया गया आयोजन
नीमचक बथानी प्रखंड के सिंघौल पंचायत अंतर्गत कारू बिगहा में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचे और अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। शिविर में पहुंचे लोगों ने जमीन, राशन, पेंशन, आवास समेत विभिन्न जनसमस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने आवेदन प्राप्त कर उनके समाधान का आश्वासन दिया।