हज़ारीबाग: फर्जी नाम से सीटेट में परीक्षा देने आया युवक कोडरमा से हुआ गिरफ्तार
कोर्रा थाना क्षेत्र में फर्जी नाम से सीटेट में परीक्षा देने आए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोडरमा निवासी सुभाष कुमार के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सदर एसडीपीओ कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी को बहुत दिनों से ट्रैक किया जा रहा था।