पलामू जिले के मनातू प्रखंड अंतर्गत नौवडीहा पंचायत में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना में अनियमितता की शिकायत पर लोकपाल शंकर कुमार गुप्ता ने बुधवार को योजनाओं की जांच की। उन्होंने नौवडीहा पंचायत के एक ही गांव तिलों में जाकर कार्य स्थलों का निरीक्षण किया और योजनाओं की स्थिति का जायजा लिया।