मेदिनीनगर के सद्वीक चौक टेंपो स्टैंड के पास मंगलवार शाम 6 बजे तक वाहन जांच अभियान चलाया गया। चार एवं दोपहिया वाहन की जांच की गयी जिसमें दोपहिया वाहन के कुछ चालक बगैर हेलमेट और बिना लाइसेंस तथा कुछ ट्रिपल लोड थे। एक मोटरसाइकिल चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते पाया गया। ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच करने पर पुष्टि हुई। टोटल चलान फाइन राशि 22,402 रुपये वसूले गए।