पलामू एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खबर आयी है। डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर अप में इस टेªन की समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है। डालटनगंज के साथ-साथ बरकाकाना एवं पटना में भी समय बदल गया है। बरकाकाना से पटना वाया डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर रात्रि 10.05 में आगमन एवं 10.10 में प्रस्थान होगा। पहले रात्रि 12.30 बजे आगमन एवं 12.35 में प्रस्थान होता था।