मेदिनीनगर (डालटनगंज): खड़ारपर गांव में बाबा साहेब की मूर्ति स्थापना के 24 घंटे के अंदर गायब, झारखंड क्रांति मंच ने घटना की निंदा की
झारखण्ड क्रांति मंच के संस्थापक सह केन्द्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने मंगलवार दोपहर 3 बजे मेदिनीनगर में एक प्रेस बयान जारी हुसैनाबाद प्रखण्ड के खड़ारपर गांव में बाबा साहेब डा०बी०आर०अम्बेडकर की जयन्ती पर 14 अप्रैल को स्थापित प्रतिमा को 24 घंटे के अन्दर असमाजिक तत्वों द्वारा गायब करने की घटना की कड़ी शब्दों में निंदा की है।