बिजनौर: गांव स्वाहेड़ी में लेखपाल प्रशिक्षण भवन में शराब पीते अधिकारियों का वीडियो हुआ वायरल, जिलाधिकारी ने दिए जांच के आदेश
Bijnor, Bijnor | Nov 22, 2024 बिजनौर में गांव स्वाहेड़ी में स्थित लेखपाल प्रशिक्षण भवन शराब का अड्डा बन गया है। शुक्रवार को समय करीब सुबह 10 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें राजस्व विभाग के कुछ सरकारी अधिकारी व कर्मचारियों शराब पीते दिखे। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। जल्द ही कुछ अधिकारियों पर गाज गिर सकती है