कोईलवर: कुल्हड़ियां देवी मंदिर में चैता गायन का भव्य आयोजन, रातभर गूंजती रही परंपरा
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र के कुल्हड़ियां गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में पारंपरिक चैता गायन का भव्य आयोजन किया गया। शनिवार की रात 9 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम रविवार की सुबह 5 बजे तक लगातार चलता रहा। कार्यक्रम में गांव के युवा और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरी रात चैता गीतो मधुर प्रस्तुति से माहौल भक्ति में और सांस्कृतिक रंग में साराबोर रहा।