दतिया नगर: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, फूंका पुतला, सरकार के खिलाफ हुई नारेबाजी
दतिया में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार शाम 06 बजे किला चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया।