बखरी: एनक्यूएएस मूल्यांकन: बखरी पीएचसी को ज़िले में दूसरा स्थान मिला
बखरी पीएचसी को मूल्यांकन में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पूरे बखरी में हर्ष का माहौल है। गुणवत्ता मूल्यांकन के क्षेत्र में यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्ड मॉनिटरिंग में पीएचसी बखरी को 91.55% अंक प्राप्त हुए हैं।