दतिया नगर: दतिया: सेवढ़ा चुंगी में शराबी पिता ने दो मासूम बच्चों को बेरहमी से पीटा, घायल बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती
दतिया के सेवढ़ा चुंगी इलाके में रविवार रात घरेलू हिंसा का गंभीर मामला सामने आया, जहां एक पिता ने अपने ही दो बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना में घायल दोनों बच्चों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है।