हाथरस: गांव गिलोंदपुर में एक व्यक्ति की शिकायत पर घर के आंगन में खुदाई के दौरान निकले कंकाल का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर में एक व्यक्ति ने जिले के उच्च अधिकारियों से शिकायत करते हुए कहा था कि 30 वर्ष पूर्व नामजद अभियुक्तों ने उसके पिता की हत्या कर शव घर में गाढ़ दिया था। अधिकारियों के आदेश पर खुदाई करते हुए घर के आंगन में कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। ASP अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आगे की कार्यवाही की जा रही है।