बड़ौत: लूम गांव के बड़ा शिव मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरी की गई, पुलिस जांच में जुटी
Baraut, Bagpat | Mar 13, 2025 छपरौली थाना क्षेत्र के लूम गांव निवासी रजत चौधरी ने बुधवार रात करीब 9 बजे एक वीडियो के माध्यम से बताया कि उनके गांव के बड़ा शिव मंदिर में दानपात्र तोड़कर चोरी की गई है। ग्रामीणों ने गांव के ही किसी व्यक्ति पर चोरी का शक जताया है। जिसकी सूचना मंदिर के पुजारी सोमदत्त शर्मा व अन्य ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची छपरौली पुलिस मामले की जांच में जुटी है।