बड़ौत: SP ने होली व ईद के मद्देनजर जनता में सुरक्षा का भाव जागृत करने के लिए पुलिस बल के साथ कस्बा बड़ौत में की पैदल गश्त
Baraut, Bagpat | Mar 13, 2025 मीडिया सैल बागपत ने बुधवार रात करीब 9 बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि SP बागपत अर्पित विजयवर्गीय ने आगामी त्यौहारों (होली व ईद) को सकुशल सम्पन्न कराने, अपराध नियंत्रण/शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से कस्बा बडौत में पुलिस बल के साथ पैदल गस्त किया तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था संबंधित निर्देश दिए।