पुपरी: सुरसंड: भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने 1080 बोतल शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
एसएसबी के जवान सुरसंड के भारत-नेपाल वार्डर के निकट दो ऑटो से शराब ले जा रहे तस्कर हरिदुलारपुर निवासी धर्मेन्द्र कुमार व विशनपुर निवासी पप्पू कुमार को 1080 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसबी के जवान शुक्रवार को 3 बजे दिन में गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।