लखीसराय: कैंदी के समीप सड़क किनारे गढ्ढे में मालवाहक ऑटो वाहन अनियंत्रित हो पलटा, दो गंभीर रूप से घायल
कैंदी के समीप एक मालवाहक ऑटो वाहन अनियंत्रित हो सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गया। जिससे मालवाहक ऑटो पर सवार दो लोग घायल हो गए। जिसे स्थानीय संजय यादव के सहयोग से बाहर निकालकर इलाज हेतु CHC हलसी पहुंचाया गया। जहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया।