लखीसराय: जिले के एनएचएम स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सदर अस्पताल से जिला मुख्यालय तक रैली निकाल किया विरोध प्रदर्शन
लखीसराय कार्य स्थल पर सुरक्षा की गारंटी एवं डिजिटल अटेंडेंस का विरोध सहित 11 सूत्री मांग के समर्थन में सदर अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एनएचएम कर्मी ने बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले लखीसराय सदर अस्पताल परिसर से जिला मुख्यालय तक रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।