अशोक नगर: कलेक्ट्रेट में संयुक्त किसान मोर्चा ने 10 मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
अशोकनगर में किसानों की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने गुरुवार को दोपहर 1 बजे किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार योगेंद्र त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि वे वर्तमान में आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और उन्हें तत्काल राहत की जरूरत है।