भीलवाड़ा: भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं ने भक्तों को भावविभोर किया, पुरुषोत्तम मास में अधिक से अधिक धर्म लाभ लेकर जीवन सफल बनाए
सनातन सेवा समिति के तत्वावधान एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के सानिध्य में हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में अधिकमास के अवसर पर चल रहे सेवा-सुमिरन प्रकल्प एवं पुरुषोत्तम माह महोत्सव के अंतर्गत आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास उदासीन ने व्यासपीठ से भगवान श्रीराम की मनमोहक बाल लीलाओं का अत्यंत