टीकमगढ़: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों को भेंट किए कंबल
केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने आज जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने शीत लहर से बचने के लिए मरीजों को भेंट किए कंबल। केंद्रीय मंत्री ने जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं के संबंध में मरीजों के परिजनों से चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।