मनकापुर: मोतीगंज पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे के अंदर किया गिरफ्तार
मंगलवार को थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना में सूचना दिया कि, मेरी भतीजी को विपक्षी रानू बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बुधवार को अभियुक्त रानू को गिरफ्तार कर लिया। SHO ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही किया गया है।