गाज़ियाबाद: थाना निवाड़ी पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 1 मोटरसाइकिल बरामद
थाना निवाड़ी पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे वाहन चोरी करने वाले समीर और आसिफा उर्फ महताब नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को चेकिग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना निवाड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान उनके कब्जे से चोरी की 1 मोटरसाइकिल बरामद हुई है।