भभुआ: भभुआ थाना परिसर में उत्पाद अधिकारी के नेतृत्व में 47.340 लीटर शराब का किया गया विनष्टिकरण
Bhabua, Kaimur | Apr 28, 2026 भभुआ थाना परिसर में उत्पाद अधिकारी ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में 47.340 लीटर शराब को विनष्टिकरण किया गया है। मंगलवार को 2:30 बजे उन्होंने बताया कि पूर्व के विभिन्न कांडों में बरामद किए गए शराब को जब्त किया गया था। उस कांड के मामले में बरामद हुए शराब को 47.340 लीटर शराब को थाना परिसर में विनष्टीकरण किया गया है। मौके पर थाना के एसआई आलोक कुमार भी मौजूद रहे।