जतारा: भारतीय किसान संघ जतारा की मासिक बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा
भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की तहसील जतारा की मासिक बैठक आज सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे जतारा में आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वप्रथम भगवान बलराम, भारत माता व दंतोपंत ठेंगड़ी जी का पूजन किया गया। भारतीय किसान संघ की मांग पर ही राजस्व महाअभियान की शुरुआत की गई। बान सुजारा बांध परियोजना जैसी सिचाई की परियोजनाएं से हमारे जिले का किसान लाभान्वित हो रहा है।