जतारा: देवखा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, केस दर्ज
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम देवखा में एक परिवार में लोगों के बीच में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में दोनों पक्ष के द्वारा एक दूसरे के साथ लाठी डंडे से मारपीट की गई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट की गई। पुलिस ने घायलों का इलाज कराकर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।