जतारा: दिगौड़ा पुलिस ने सृजन अभियान के तहत कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया, छात्रों और युवाओं को किया जागरूक
सृजन अभियान के अंतर्गत दिगौड़ा पुलिस ने कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर छात्रों, आमजन व युवाओं को किया जागरूक। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार टीकमगढ़ पुलिस द्वारा सामुदायिक सुरक्षा हेतु "सृजन" अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत एएसआई कल्याण सिंह व पुलिस टीम द्वारा ग्राम बम्होरी व दिगौड़ा के कोचिंग सेंटर का निरीक्षण कर छात्रों को जागरूक किया।