जतारा: बैदऊ गांव में जमीन विवाद, मारपीट के आरोप, पुलिस ने कराया दोनों पक्षों का राजीनामा
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैदऊ में शनिवार को जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष के द्वारा मारपीट करने के आरोप लगाए गए। दोनों पक्षों के लोग पुलिस थाने में पहुंच गए, जहां पर दोनों पक्षों के वरिष्ठ परिजनों की सहमति पर आपसी राजीनामा हो गया और किसी भी पक्ष के द्वारा एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।